हनुमानगढ़: टाउन शहर के सूर्य नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो बच्चों के पैर हुए फ्रैक्चर
टाउन शहर के सूर्य नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की ओर से स्कूटी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चों सहित सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवादी रणवीर वर्मा (34) पुत्र मनीराम वर्मा निवासी वार्ड 32, सूर्य नगर, गली नंबर 2, सामुदायिक भवन के पास, टाउन ने टाउन पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।