अलवर: अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनाव आयोग के अधिकारी की गाड़ी के ड्राइवर के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई।
Alwar, Alwar | Apr 16, 2024 अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल रात करीब 9:00 बजे के समीप चुनाव आयोग के अधिकारी की गाड़ी के ड्राइवर के साथ कुछ युवकों द्वारा जमकर मारपीट की गई।जानकारी के अनुसार चांद पहाड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय लोकेश गुर्जर चुनाव आयोग के अंतर्गत लगी हुई गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता है ।