अलवर: आदर्श कॉलोनी दाउदपुर स्थित मंदिर में हुई चोरी, नकदी सहित चांदी की बंसी, कंगन व गणेश जी की मूर्ति ले गए चोर
Alwar, Alwar | Apr 16, 2024 अलवर NEB थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी दाउदपुर स्थित शिव हनुमान मंदिर में बीती देर रात चोरी हो गई। यह सारी घटना CCTV मे कैद हुई है। मंदिर पुजारी गगन शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे मिले अंदर देखा तो दान पात्र टूटा मिला जिसमें से चोर करीब ₹4हजार ले गए। एवं दो चांदी की बंसी, दो चांदी के हाथों के कंगन व पीतलके गणेश जी गायब मिले।