काको: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र का मई में सड़क हादसा, इलाज जारी
Kako, Jehanabad | Feb 19, 2025 मैट्रिक की परीक्षा देने जहानाबाद आ रह एक बाइक सवार छात्र जहानाबाद के भेलावर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मइ के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे मौजूद लोगों द्वारा स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद सदर अस्पताल भेजा गया। घायल छात्र हुलासगंज नरमा विद्यालय का निवासी रोहित यादव है जिसने बताया कि सामने से आ रहे वाहन के चकमे से वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर बीच रोड पर जा गिरा।