गौनहा: गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो मे पुलिस व एसटीएफ के जवानों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
25 मई को होने वाले वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र मे मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु मंगलवार को विभिन्न पंचायतो सहित गौनाहा थाना, मटियरिया थाना व एसटीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता जागरूकता रैली मे मतदाताओं से अपील की गई कि निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग करें।