पुलिस ने एक जने को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम 5 बजे एस आई प्रमोद सिंह ने गश्त के दौरान नहर चक 3 एच आर पी रोही हरिपुरा से जीवन ज्योत निवासी मोर्जंद सिखान को पकड़कर उसके पास से 3.46 ग्राम चिट्ठा बरामद है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है।