धान के ढेर में आग लगाने वाले किसान चंद्रपाल के धान की आखिरकार तुलाई हो गई है। इसके बाद किसान ने एसडीएम का आभार जताया। इस दौरान दरऊ केंद्र पर पांच सौ कुंतल धान की तौल की गई। चंद्रपाल पुत्र बैसाखी निवासी ग्राम दरऊ की पुत्री की 15 दिन बाद शादी है। उसने अपना धान बेचने के लिए दरऊ केंद्र पर डाला था। 28 दिन बीत जाने के बावजूद उसके धान की तुलाई नहीं हुई।