अकबरपुर: बिसलाय गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बॉयलर ऑपरेटर झुलसा, इलाके में मचा हड़कंप
गजनेर थाना क्षेत्र के बिसलाय गांव स्तिथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।जिससे एक बॉयलर ऑपरेटर झुलस गया।अन्य मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखी।वहीं सूचना पर पुलिस और आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।