सोहागपुर: जयस्तंभ चौक के पास सीवर लाइन के कार्य से मार्ग अवरुद्ध, यातायात परिवर्तित
जिला मुख्यालय में स्थित जयस्तंभ चौक के पास मार्ग सीवर लाइन कार्य की वजह से गुरुवार की सुबह 11 बजे से दिनभर मार्ग अवरुद्ध रहा। वहीं इस दौरान सीवर लाइन के कर्मचारियों द्वारा मार्ग को परिवर्तित भी किया गया है। आपको हम बता दें कि सीवर लाइन के लिए खुदी पड़ी सड़कों ने न केवल शहर की सूरत बिगाड़कर रख दी है, बल्कि आए दिन राहगीर उबड़-खाबड़ रास्तों से गिरकर घायल हो रहे हैं।