कटकमसांडी: हजारीबाग में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 40 बोतल कफ सिरप और 80 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार"
हजारीबाग में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले गिरोह के खिलाफ पेलावल ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप, प्रतिबंधित टैबलेट, स्कूटी और मोबाइल बरामद हुआ है, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।