टोंक: जिले के सबसे बड़े बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी, गेज बढ़कर हुआ 313.74 आरएल मीटर
टोंक जिले के सबसे बड़े बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते बांध में पानी की आवक बनी हुई है। बांध का गेज शनिवार रात्रि 10:00 बजे 313.74 आरएल मीटर हो गया। जानकारी अनुसार त्रिवेणी का गेज 3.20 मीटर चल रहा है।