पीपराकोठी: पीपराडीह में शनिवार को 32 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पीपराडीह में शनिवार बारह बजे एक 32 वर्षीय महिला का शव घर मे फंदे से लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी। थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान राजू महतो की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद घर वाले घर छोड़ कर फरार है। मृतका के पिता अमेरिका महतो ने बताया कि पुत्री के निःसन्तान होने के कारण उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है।