पन्ना: पीटीआर में 'फिट' बाघ की संदिग्ध मौत, निगरानी के दावों की खुली पोल, कुछ दिन पहले तारा ग्राम में किया था रेस्क्यू
Panna, Panna | May 5, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। सात दिन पहले स्वस्थ घोषित कर छोड़े गए दो वर्षीय बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। रेडियो कॉलर मॉनिटरिंग और मेडिकल जांच की विश्वसनीयता पर उठते सवालों ने प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही बाघों की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में भारी रोष है।