बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने जून माह में 602 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 49 ने किया आत्मसर्मपण
बेगूसराय पुलिस ने जून माह में 602 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस पूरे जून माह अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.