कामता टोला निवासी शख़्स ने चचेरे भाई पर घर पर क़ब्ज़े के प्रयास करने व धमकाने का लगाया आरोप, सिटी कोतवाली में दी तहरीर
कामता टोला मे शराबी चचेरा भाई मनसुख लाल कोल शराब पीकर आया और चाचा के घर मे घुसकर कब्जा करने के लिए सब्बल से दीवार गिराने लगा । चचेरे भाई राजेश ने जब विरोध किया तो नशे मे धुत्त मनसुख पूरे घर को मौत के घाट उतार देने की धमकी देने लगा । डरा सहमा राजेश रविवार की शाम 4 बजे सिटी कोतवाली पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।