सतना के मेहुती गांव निवासी विवेक पांडे दिल्ली जाने के लिए सतना प्लेटफार्म में खड़ी ट्रेन में चढ़ रहा था, तभी अज्ञात चोर उसका मोबाइल चुराकर फरार हो गया । ट्रेन से उतरकर यात्री विवेक ने जीआरपी पहुंचा और रविवार की दोपहर 2 बजे मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । जीआरपी रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल चोर की तलाश में जुट गई है ।