बदायूं: बदायूं के कछला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 जनपद एटा के थाना कलान निधौनी कस्बा कलान निधौनी के रहने वाले 65 वर्षीय हाकिम सिंह पुत्र गोपाल सिंह अपने 30 वर्षीय बेटे राकेश के साथ बाइक द्धारा बिल्सी जा रहे थे। तभी जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर कछला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता - पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।