कलान: तूफान का कहर: मिर्जापुर में पेड़ गिरने से मलबे में दबे किसान की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मिर्ज़ापुर (शाहजहाँपुर)। ग्राम गाजीपुर चिकटिया में बृहस्पतिवार रात आए चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि के दौरान एक नीम का पेड़ पक्की दीवार और छप्पर पर गिर गया। इसके मलबे में दबकर परिवार के मुखिया प्रेमपाल मौर्य (54) की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को राजस्व टीम ने पहुंचकर पीड़ित परिवार