तिर्वा: उमर्दा के नायरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत
Tirwa, Kannauj | Jun 18, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के शाहनगर गेट के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को एक तेज रफ्तार लोडर ने आगे चल रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों की मदद की और गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई है।