बेलदौर थाना पुलिस ने कैंजरी गांव निवासी गिरफ्तार पचास हजार रुपये के इनामी अभियुक्त ललन यादव के पुत्र मुन्ना कुमार यादव उर्फ मुन्ना माइकल को आवश्यक पूछताछ के बाद गुरूवार की दोपहर दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पर थाना में लगभग आधा दर्जन मामला दर्ज है। जिसमें वह लगभग डेढ़ वर्ष से ज्यादा दिनों से पुलिस के नजरों में फरार चल रहा था।