बागपत: गौरीपुर के निकट हाईवे पर वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, भारतीय गौ रक्षा सेना ने कराया उपचार
Baghpat, Bagpat | Jul 24, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब साढे दस बजे भारतीय गौ रक्षा सेना जिला अध्यक्ष शराफत सिद्दीकी के मुताबिक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल गोवंश को तत्काल पशु चिकित्सक से उपचार दिलाया।