रामगढ़ चौक: तेतरहाट में बिजली चोरी करने पर विभाग ने 6 लोगों पर की कार्रवाई, जुर्माना के साथ चोरी का मामला दर्ज
तेतरहाट में बिजली विभाग के अधिकारियों ने शनिवार 8 बजे 6लोगों पर चोरी से बिजली जलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना के साथ थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है।JEE ने बताया की पारस साव पर 51565 रु,मुन्ना यादव पर18012 रु,बबीता देवी पर15287रु,अरुण कुमार पर 71302 रु,बाबूलाल साव पर 40446रु तथा कारु राम पर 21696 रु भारित किया गया है।