अज्ञात वाहन की टक्कर में मनोहरपुर गांव के पास गत रात 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन का एक पोल टेढा होने से आसपास के कई गांवों की बिजली बाधित हो गई। इससे परेशान होकर आज रविवार को ग्रामीणों ने मनोहरपुर के पास जींद पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया।सूचना पाकर पुलिस व बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।