लखनादौन: लखनादौन शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देखी गई पेट्रोल डीजल की किल्लत
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज दिन सोमवार को सुबह करीब 11:30 पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत देखी गई है। लोगों ने सुबह से ही अपने वाहन पेट्रोल पंप में लगा दिए हैं जिसकी वजह से बेवजह भीड़ लगी रही। हालांकि शासन प्रशासन की ओर से फिलहाल में डीजल पेट्रोल की कमी की कोई घोषणा नहीं की गई।