आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर दो पर एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर गुरुवार की दोपहर एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत नवादा बेन गांव निवासी स्व०उमेश कुमार का पुत्र निलेश है।