सफीपुर: सफीपुर के माखी थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त की कोशिश जारी, शव को पुलिस ने कब्जे में लिया
उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरारी कला के पास बड़कोता नदी ड्रेन में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया मृतका की उम्र लगभग 22 वर्ष प्रतीत हो रही है और शव करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला हरे रंग की छिटदार हाफ टी-शर्ट, नीली जैकेट, नीली लैगी पह