बरवा अड्डा रोड स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन को बरवाअड्डा थाने की कार्रवाई में सील कर दिया गया। यह सेंटर पहले जेईई मेन परीक्षा केंद्र के रूप में चुना जाता रहा है, लेकिन फर्जीवाड़े के आरोपों के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसे इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया है। 2026 में होने वाले जेईई मेन परीक्षा के लिए केंद्र सूची से हटा दिया गया है।