लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में फार्म पर काम कर रहे मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। सीतापुर के सेजौरा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह डेहवा स्थित जितेंद्र रावत के फार्म पर काम करता है। आरोप है कि 4 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे भसंडा निवासी अनुज गुप्ता वहां पहुंचा और ईंट-पत्थर व हाथ-पैर से हमला कर दिया।