झालरापाटन: पूर्व DGP उत्कल रंजन साहू ने झालरापाटन में किए दर्शन, राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक ने मंदिरों का किया अवलोकन
राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त महानिदेशक और राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने अपनी पत्नी के साथ नगर के मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने रविवार सुबह द्वारिकाधीश मंदिर में मंगला आरती में भाग लिया। इसके बाद, साहू दंपति ने सूर्य मंदिर पहुंचकर भगवान पद्मनाभ के दर्शन किए और मंदिर का अवलोकन किया। वे मंदिर की कलात्मकता देखकर अभिभूत हो गए।