कांठ: शीमला गांव में पार्षद के भतीजे की हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
भाजपा के नामित पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल पाल उर्फ निक्की (19) की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी अनिल कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।