कांठ: छजलैट थाना क्षेत्र के गांव लदावली में आंधी में गिरे पेड़ पर अपना हक जताकर मां-बेटे के साथ की गई मारपीट
छजलैट। थाना क्षेत्र के गांव लदावली में दबंगों ने एक युवक और उसकी मां को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले आए तूफान में पीड़ित के खेत पर खड़े पेड़ टूट गए थे। इन्हीं पेड़ों को उठाने के लिए लदावली निवासी उपेन्द्र कुमार पुत्र स्व इंदराज सिंह अपने खेतों पर गया था। तभी गांव के ही रहने वाले दबंग वहां पहुंच गए और गाली गलौंज शुरू कर दी।