ब्यौहारी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झापर नदी से रेत चोरी कर ले जा रहे एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शनिवार सुबह 8 बजे से जांच शुरू की गई है।