पीपलदा: इटावा उपखंड क्षेत्र में प्रकृति का कहर, पहले ओलावृष्टि और अब बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद, किसान निराश
Pipalda, Kota | Apr 9, 2026 प्रकृति के कहर ने इस बार सबसे ज्यादा किसानों को तोड़ दिया है। पहले खरीफ की फसलें अतिवृष्टि ने खराब कर दी अब रबी की फसल पर आस थी लेकिन पिछले एक पखवाड़े के बदले मौसम ने इटावा उपखंड क्षेत्र में किसानों के अरमानों को चूर चूर कर दिया। जिन फसलों को पिछले तीन चार माह से जतन कर किसान सर्दी व गर्मी की बिना चिंता के खड़ी करने में लगा था। वह पक गई जब कटाई का समय आया तो