लोहरदगा: लोहरदगा में विशेष नामांकन अभियान 15 से 24 जून तक, कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा, लोहरदगा उपायुक्त।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में विशेष नामांकन अभियान को लेकर जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।