शाहबाद: खेड़ा तिराहा के पास सर्राफा कारोबारी का शटर तोड़कर ₹2.5 लाख का जेवर चोरी
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा तिराहा के पास चोरों ने शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे खुशी ज्वेलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। रविवार को सुबह 9:00 बजे खुशी ज्वेलर्स की दुकान के तले काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।