नवगछिया: रंगदारी मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार
बिहपुर थाना कांड संख्या 336/23 में पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे मुख्य आरोपित टुनटुन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर वर्ष 2023 में रंगदारी मांगने, विरोध करने पर फायरिंग करने और मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए