कटंगी: नहर टोला में तेंदुए के आने से दहशत, पालतू कुत्ते को किया घायल
वन परिक्षेत्र कटंगी के समतपुरी बीट और सिवनी जिले के अरी बफर जोन के बीच बसे नहर टोला गांव के ग्रामीणों की रातें अब डर के साए में गुजर रही हैं। पिछले छह माह से लगातार तेंदुए की आमद गांव में देखी जा रही है। रविवार की रात को यह वन्य प्राणी गांव में घुस आया और ग्रामीण महेश उइके के पालतु श्वान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए की आमद से ग्रामीणों की नींद उड़ गई ह