फतेेहपुर: बड़े मंगल पर फतेहपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बाराबंकी के फतेहपुर में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही नगर के मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन धार्मिक आयोजनों और भंडारों का सिलसिला चलता रहा।