दुर्ग: दुर्ग जिले में 31 दिसंबर की रात और नए साल के पहले दिन हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी
Durg, Durg | Dec 28, 2025 दुर्ग जिले में 31 दिसंबर की रात और नए साल के पहले दिन हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। सड़कों पर कोई हुड़दंग, स्टंटबाजी करने वालों को इस बार जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को जिलेभर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहेगी। सड़कों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।