Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

रेवाड़ी जिला प्रशासन की टीम हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जाटूसाना खण्ड के गांव बेरली कलां पहुंची। एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह की देखरेख में ग्रामीणों ने खेल स्पर्धाओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। #haryanauday

7.4k views | Rewari, Rewari | Jul 20, 2023

MORE NEWS

थाना शहर पुलिस ने पैदल गस्त कर दी चेतावनी: अतिक्रमण हटाएं, वरना सामान होगा जब्त, इस पर तुरन्त दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना किया शुरू

- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से ज्यादा वाहनों के चालान, 10 से 15 वर्ष पुराने वाहन भी किए गए जब्त

-अपराध नियंत्रण के लिए व्यापारियों को दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था और अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार एवं डीएसपी श्री संजीव बल्हारा के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पुलिस ने प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर (फुट पेट्रोलिंग) पैदल गस्त की। इस अवसर पीएसआई सनेश,गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई हरीश कुमार, एएसआई राजन सहित थाना शहर पुलिस टीम के अन्य जवानों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकान के आगे किए गए अवैध कब्जे की वजह से आम जन को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। शहर में सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

सख्ती का असर: दुकानदारों ने खुद समेटा सामान

पैदल गस्त के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़कों व फुटपाथों पर रखा सामान स्वयं हटाने की अपील की। पुलिस की इस मौजूदगी और सख्त रवैये का असर तुरंत धरातल पर देखने को मिला। पुलिस कार्रवाई और सामान जब्त होने की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने बिना समय गंवाए अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान तत्काल समेटना शुरू कर दिया।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील

अभियान के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने  दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सड़क की ओर मुख किए हुए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और चोरी व झपटमारी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

 20 से ज्यादा वाहनों के चालान, पुराने वाहन जब्त

अतिक्रमण विरोधी अभियान के साथ-साथ पुलिस ने यातायात नियमों का मखौल उड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, सरकार के नियमों के तहत अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके (10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल) कई वाहनों को भी मौके पर जब्त किया गया, क्योंकि ऐसे वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

अगली बार कमेटी के साथ मिलकर सीधे होगी सामान जब्ती की कार्रवाई:

प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर की यातायात व्यवस्था और सुंदरता बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा, "आज दुकानदारों को केवल समझाया और सचेत किया गया है। यदि इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अगली बार नगर परिषद रेवाड़ी की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण का सामान सीधे जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने सभी व्यापारियों और आमजन से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

थाना शहर पुलिस ने पैदल गस्त कर दी चेतावनी: अतिक्रमण हटाएं, वरना सामान होगा जब्त, इस पर तुरन्त दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाना किया शुरू - यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से ज्यादा वाहनों के चालान, 10 से 15 वर्ष पुराने वाहन भी किए गए जब्त -अपराध नियंत्रण के लिए व्यापारियों को दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के द्वारा शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था और अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार एवं डीएसपी श्री संजीव बल्हारा के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पुलिस ने प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर (फुट पेट्रोलिंग) पैदल गस्त की। इस अवसर पीएसआई सनेश,गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई हरीश कुमार, एएसआई राजन सहित थाना शहर पुलिस टीम के अन्य जवानों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकान के आगे किए गए अवैध कब्जे की वजह से आम जन को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। शहर में सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सख्ती का असर: दुकानदारों ने खुद समेटा सामान पैदल गस्त के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी, निरीक्षक सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ बाजार का दौरा किया और दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़कों व फुटपाथों पर रखा सामान स्वयं हटाने की अपील की। पुलिस की इस मौजूदगी और सख्त रवैये का असर तुरंत धरातल पर देखने को मिला। पुलिस कार्रवाई और सामान जब्त होने की आशंका से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारियों ने बिना समय गंवाए अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान तत्काल समेटना शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील अभियान के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सड़क की ओर मुख किए हुए उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और चोरी व झपटमारी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। 20 से ज्यादा वाहनों के चालान, पुराने वाहन जब्त अतिक्रमण विरोधी अभियान के साथ-साथ पुलिस ने यातायात नियमों का मखौल उड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, सरकार के नियमों के तहत अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुके (10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल) कई वाहनों को भी मौके पर जब्त किया गया, क्योंकि ऐसे वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगली बार कमेटी के साथ मिलकर सीधे होगी सामान जब्ती की कार्रवाई: प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर की यातायात व्यवस्था और सुंदरता बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा, "आज दुकानदारों को केवल समझाया और सचेत किया गया है। यदि इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अगली बार नगर परिषद रेवाड़ी की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण का सामान सीधे जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने सभी व्यापारियों और आमजन से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Rewari, Rewari | Jun 28, 2026

रेवाड़ी पुलिस ने पैदल गश्त कर दी चेतावनी अतिक्रमण हटाए वरना समान होगा जब्त - सूबे सिंह शहर थाना प्रभारी

रेवाड़ी पुलिस ने पैदल गश्त कर दी चेतावनी अतिक्रमण हटाए वरना समान होगा जब्त - सूबे सिंह शहर थाना प्रभारी

Rewari, Rewari | Jun 28, 2026

अहीर कॉलेज और रामपुरा हाउस को लेकर कह दी बड़ी बात#मंत्री राव नरबीर सिंह के चाचा ने

अहीर कॉलेज और रामपुरा हाउस को लेकर कह दी बड़ी बात#मंत्री राव नरबीर सिंह के चाचा ने

Rewari, Rewari | Jun 27, 2026

अहीर कॉलेज और रामपुरा हाउस को लेकर कह दी बड़ी बात#मंत्री राव नरबीर सिंह के चाचा ने

अहीर कॉलेज और रामपुरा हाउस को लेकर कह दी बड़ी बात#मंत्री राव नरबीर सिंह के चाचा ने

Rewari, Rewari | Jun 27, 2026

*सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए तत्पर: मीना परमार*

*हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया महिला थाना का निरीक्षण*

*-वन स्टॉप सेंटर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत*

*रेवाड़ी, 27 जून।*
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी में महिला थाना का निरीक्षण कर वहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिला सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण तथा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीना परमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके उपरांत महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर वहां संचालित सेवाओं और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय और आवश्यक सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला आयोग 24 घंटे सातों दिन पीड़ित महिलाओं के लिए तत्पर रहता है। कोई भी पीड़ित महिला वन स्टॉप सेंटर(सखी) या महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दे सकती है। उनकी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाती है।

*उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार युवाओं को किया सम्मानित*  
 रेवाड़ी प्रवास के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में हरियाणा के पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

इस अवसर पर आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं युवाओं को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, महिला थाना प्रभारी सरिता, वन स्टॉप सेंटर संचालिका ललिता कालड़ा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
---------

*सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए तत्पर: मीना परमार* *हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया महिला थाना का निरीक्षण* *-वन स्टॉप सेंटर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत* *रेवाड़ी, 27 जून।* हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी में महिला थाना का निरीक्षण कर वहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिला सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण तथा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीना परमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके उपरांत महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा कर वहां संचालित सेवाओं और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें समय पर न्याय और आवश्यक सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला आयोग 24 घंटे सातों दिन पीड़ित महिलाओं के लिए तत्पर रहता है। कोई भी पीड़ित महिला वन स्टॉप सेंटर(सखी) या महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दे सकती है। उनकी शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाती है। *उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार युवाओं को किया सम्मानित* रेवाड़ी प्रवास के दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में हरियाणा के पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं युवाओं को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देता है तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, महिला थाना प्रभारी सरिता, वन स्टॉप सेंटर संचालिका ललिता कालड़ा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ---------

Rewari, Rewari | Jun 27, 2026