खागा: शाह में दो ट्रेलर की आपस में भिड़ंत, चालक परिचालक केबिन में फंसे, तीन घंटे बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया
Khaga, Fatehpur | Apr 16, 2026 फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में दो ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगभग तीन घंटे से लगा भीषण जाम। जाम लगने के बाद से मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गई। बताया जा रहा है कि बांदा से फतेहपुर गिट्टी लेकर आ रहा ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। इस घटना के बाद जहां दोनों ट्रेलर को किसी तरह हटाकर यातायात शुरू