इटावा: भरथना रोड पर निमंत्रण खाकर लौट रहे युवक से पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने की मारपीट,मेडिकल करा जाँच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 5, 2024 बसरेहर रूपपुरसराय भीखन के रहने वाले अजीत कुमार बीती रात निमंत्रण खाकर घर वापिस घर लौट रहे थे। तभी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर बाइक सवार दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी मारपीट कर दी। वही पीड़ित ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करवाई, तो पुलिस ने पीड़ित का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जाँच सुरु की।