विकासनगर: विकासनगर तहसील प्रशासन की टीम ने विभिन्न विभागों के साथ भीमावाला क्षेत्र में चलाया बुलडोजर
सोमवार को दोपहर 2:00 के करीब विकासनगर तहसील प्रशासन की टीम विभिन्न विभागों के साथ सबसे पहले भीमावाला क्षेत्र पहुंची, जिन्हें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और वह आनन फानन में अपना सामान समेटते हुए नजर आए। जिसके बाद बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।जिसके बाद टीम ने नवाबगढ़ में भी ढांग की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को ढाह दिया।