विदिशा नगर: प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते आज सुबह से दोपहर तक बेतवा फीडर पर 4 घंटे बिजली रहेगी प्रभावित...
विदिशा शहर में बिजली कंपनी के जोन-1 क्षेत्र में बेतवा फीडर के अंतर्गत प्री-मानसून मेंटेनेंस का काम किया जाना है। जिससे सोमवार को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले बेतवा सिटी कॉलोनी, रामबाग, जानकी नगर, गणेशपुरा बैस नगर, दुर्जनपुरा सहित आस पास अन्य क्षेत्रों में सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।