कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के 157 मतदान केंद्र पर मंगलवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दूसरे फेज का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 73% मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें महिला मतदाता 79% जबकि पुरुष मतदाता 68% शामिल हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6:30 तक मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी व बल तैनात रहे। कटोरिया विधानसभा का मतदान 71.29% रहा।