अनगड़ा: एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने किया पौधारोपण
Angara, Ranchi | Jun 27, 2026 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत बूथ संख्या 71 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण पर जोर दिया।