गाजीपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन गाजीपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार की दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक नगर पालिका परिषद परिसर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। समारोह में संजय कुमार रावत को जिलाध्यक्ष तथा रामजी रावत को निर्विरोध महामंत्री चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई।