इंदौर: CM डॉ. मोहन यादव ने नेहरू स्टेडियम में फहराया तिरंगा, विकास और आत्मनिर्भर MP का दिया संदेश
Indore, Indore | Jan 26, 2025 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और समृद्ध, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए संकल्प दोहराया।