इंदौर: गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में शहर अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
Indore, Indore | Jan 26, 2025 इंदौर में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर कांग्रेस के पार्टी कार्यालय गांधी भवन पर ध्वजारोहण किया गया। यहाँ शहर कांग्रेस सुरजीत सिंह चड्ढा ने ध्वजारोहण किया, कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसके साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया।