इंदौर: गणतंत्र दिवस पर नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Indore, Indore | Jan 26, 2025 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्य समारोह के लिए विशेष इंतजाम किए थे। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान किया।